रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. हेल्थ टिप्स
  4. breast pain
Written By

Breast Pain Before Periods: पीरियड्स से पहले क्यों होता है ब्रेस्ट पेन? जानें उपचार

breast pain
Breast Pain Before Periods : पीरियड्स के समय महिलाओं को कई समस्याएं होती हैं। कई महिलाओं का पीरियड्स में हर अंग दर्द होता है तो कई महिलाएं सिर्फ पेट दर्द या कमर दर्द से परेशान होती हैं। पीरियड्स के दौरान हार्मोन में परिवर्तन होने के कारण शरीर में तमाम तरह की परेशानियां होने लगती हैं।

ऐसे में कई महिलाओं को पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट पेन की समस्या होती है। ब्रेस्ट पेन होने के साथ ही सूजन या अनकंफर्टेबल महसूस होने लगता है। ऐसे में कई लोगों का सवाल होता है कि आखिर पीरियड्स से पहले ही क्यों ब्रेस्ट पेन होता है? आइए जानते हैं इसका कारण (breast pain causes) और उपचार...
 
क्यों होता है पीरियड्स से पहले ब्रेस्ट पेन?
पीरियड्स से पहले होने वाले ब्रेस्ट पेन को मेडिकल टर्म में cyclical mastalgia कहा जाता है। इस स्थिति में पीरियड्स आने से पहले ब्रेस्ट में सूजन या अनकंफर्टेबल महसूस होने लगता है। आपके शरीर में हार्मोनल चेंज होने के कारण ब्रेस्ट पेन और सूजन की समस्या होती है। पीरियड्स के दौरान एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन नामक दो रिप्रोडक्टिव हार्मोन चेंज होते हैं।
 
पीरियड्स के 1-2 हफ्ते पहले एस्ट्रोजन हार्मोन बढ़ने लगता है जिसके कारण ब्रैस्ट में सूजन की समस्या होती है। साथ ही प्रोजेस्टेरोन बढ़ने के कारण ब्रैस्ट के मिल्क ग्लैंड में सूजन आने लगती है। साथ ही इन हार्मोन के कारण ब्रैस्ट पैन की समस्या होने लगती है। ये हार्मोन ब्रैस्ट और पेट में पानी जमा देते हैं जिसके कारण पेट फूला हुआ और ब्रा पहनते समय अनकंफर्टेबल महसूस होने लगता है।
breast pain
ब्रेस्ट पेन के लिए घरेलू उपचार जानें
1. मसाज : ब्रैस्ट पैन को कम करने के लिए आप ब्रैस्ट की मसाज भी कर सकती हैं। मसाज करने से ब्लड सर्कुलेशन से बढ़ता है जिससे सूजन और दर्द की समस्या से राहत मिलती है। आप गर्म पानी से नहाते समय अपने ब्रैस्ट की मसाज कर सकती हैं। नारियल या कैस्टर ऑयल से भी आप अपने ब्रेस्ट की मसाज कर सकती हैं।
 
2. बर्फ से सिकाई : बर्फ से सिकाई करने से ब्रेस्ट पेन से जल्दी राहत मिलेगी। आप बर्फ का डायरेक्ट इस्तेमाल न करें। किसी प्लास्टिक बैग या कॉटन के कपड़े की मदद से ब्रैस्ट की मसाज करें। आइस पैक को आप ब्रैस्ट पर लगभग 10 मिनट तक लगाकर रखें। ऐसा करने से आपको दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
 
3. सौंफ का सेवन : पीरियड्स आने से पहले या पीरियड्स के दौरान सौंफ का सेवन बहुत फायदेमंद है। सौंफ हार्मोन को बैलेंस करने में मदद करती है जिससे दर्द की समस्या से राहत मिलती है। इसके लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं।
 
4. विटामिन E का सेवन : विटामिन E ब्रेस्ट पेन की समस्या से राहत देने में कारगर है। आप अपनी डाइट में विटामिन E शामिल करें। इसके लिए आप सूरजमुखी के बीज, पीनट बटर, कद्दू के बीज जैसे फूड आइटम डाइट में शामिल करें।
 
5. सोडियम का सेवन कम करें : सोडियम ब्रैस्ट पैन को बढ़ा सकता है इसलिए इसका सेवन कम करें। ज्यादा सोडियम के कारण आपके ब्रैस्ट में पानी जमता है जिससे सूजन की समस्या होने लगती है। इसलिए नमक का सेवन कम करें, खासकर कि फास्ट फूड या ज्यादा मिर्च मसाले खाने का सेवन न करें।
ये भी पढ़ें
कोरोना के नए वेरिएंट JN1 के कारण लॉकडाउन लगेगा या नहीं? जानिए डॉक्टर की राय