सम्बंधित जानकारी
- गुजरात में अज्ञात बुखार का कहर, 11 लोगों की मौत के बाद चिकित्सा दल तैनात
- भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए रवींन्द्र जडेजा, पत्नी रिवाबा ने शेयर की फोटो
- Weather Update : गुजरात में भारी बारिश ने मचाई तबाही, 1 सप्ताह में 49 की मौत, 37 हजार से ज्यादा लोगों को बचाया
- Gujarat : गणेश पंडाल लगाते समय करंट से 1 की मौत, 7 लोग घायल
- देश के 4 राज्यों में बाढ़ से हाहाकार, Mansoon Shifting का ये कैसा पैटर्न, बारिश ने क्यों धारण किया रौद्र रूप?
गुजरात के गांधीनगर में मेश्वो नदी में 8 लोगों की डूबने से मौत
8 people drowned in Meshvo river: गुजरात के गांधीनगर जिले में शुक्रवार शाम मेश्वो नदी में नहाने के दौरान 8 लोगों की डूबकर मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उपसंभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) बीबी मोडिया ने बताया कि डूबने से मरने वाले लोग देहगाम तालुका के वसना सोगती गांव के रहने वाले थे। घटना गांव के निकट हुई।
तलाश एवं बचाव अभियान की निगरानी करने वाले मोडिया ने बताया कि ग्रामीणों का एक समूह गणेश प्रतिमा विसर्जित करने नदी के समीप आया था। उन लोगों को डूबने की घटना के बारे में पता चला और उन्होंने इस बारे में अधिकारियों को सूचित किया।
एसडीएम ने कहा कि एक संदेश मिलने के बाद, पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। हमने नदी से 8 शव निकाले हैं। एक व्यक्ति, जिसे लापता माना जा रहा था, उसे गांव में पाया गया। इसलिए, शाम तक जारी रहे बचाव अभियान को अब बंद कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि मृतक स्थानीय लोग थे जो नदी में नहाने आए थे। थोड़ी दूरी पर एक निर्माणाधीन चेक डैम होने के कारण हाल ही में नदी का जल स्तर बढ़ गया था।
Edited by : Vrijendra Singh
Edited by : Vrijendra Singh
