शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात चुनाव
  4. NCP asks if BMC is campaigning for BJP
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (17:50 IST)

राकांपा ने पूछा, क्या BJP के लिए प्रचार कर रही है BMC

राकांपा ने पूछा, क्या BJP के लिए प्रचार कर रही है BMC - NCP asks if BMC is campaigning for BJP
मुंबई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार को दावा किया कि खबरों के अनुसार, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के हालिया बजट में आवंटित अधिकांश धनराशि उन वार्ड को मिलेगी, जहां से पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं।

राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने एक बयान में कहा कि यह संभवतः उन अन्य वार्ड की तुलना में तीन गुना अधिक हो सकता है, जहां पार्षद अन्य राजनीतिक दलों के हैं। उन्होंने सवाल किया, बीएमसी आयुक्त के इस कदम से एक सवाल खड़ा होता है कि क्या बीएमसी भाजपा के लिए प्रचार कर रही है?

क्रैस्टो ने दावा किया कि उत्तर 'हां' प्रतीत होता है क्योंकि भाजपा के नेतृत्व वाले इन विशिष्ट वार्ड के लिए अधिकतम धन का आवंटन पार्टी को मतदाताओं को प्रभावित करने और आगामी नगर पालिका चुनावों में उनके वोट हासिल करने में मदद करेगा।

गत चार फरवरी को बीएमसी ने स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर जोर देने के साथ वर्ष 2023-24 के लिए 52,619.07 करोड़ रुपए का बजट पेश किया और बजटीय अनुमान पहली बार 50000 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया।

मुंबई के निवासियों के लिए अच्छी खबर यह है कि कोई नया कर नहीं लगाया गया। क्रैस्टो ने मांग की कि बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल जवाब दें कि महानगर में भाजपा के नेतृत्व वाले वार्डों में जनता का अधिकतम पैसा क्यों आवंटित किया जा रहा है। फोटो सौजन्‍य : टि्वटर
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
ये भी पढ़ें
Nokia X30 5G : नोकिया लेकर आया सस्ता स्मार्टफोन, 4,200mAh की बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल का ड्‍यूल कैमरा सेटअप