1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Amruta Fadnavis shot Insta reel in govt bungalow

अमृता फडणवीस की इंस्टा रील पर क्यों मचा है बवाल?

amruta fadnavis
मुंबई। महाराष्‍ट्र के उप मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस द्वारा सरकारी बंगले में रील रिकॉर्ड करने पर बवाल मच गया। राकांपा ने इस पर सवाल उठाते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस से इस्तीफे की मांग की। फडणवीस का आधिकारिक आवास ‘सागर’ दक्षिण मुंबई के मालाबार हिल में स्थित है।
 
विपक्षी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने दावा किया कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अपने आवास (एक सरकारी बंगले) पर अपने नए वीडियो की ‘रील’ शूट की है। पार्टी ने जानना चाहा है कि क्या उन्होंने क्लिप रिकॉर्ड करने के लिए संबंधित अधिकारियों से अनुमति ली थी।
 
राकांपा प्रवक्ता हेमा पिंपले ने आरोप लगाया कि अमृता फडणवीस ने अपने पति को आवंटित बंगले में इंस्टाग्राम के लिए अपने नए वीडियो की रील शूट की है।
 
उन्होंने कहा, 'वीडियो शूटिंग एक सरकारी आवासीय बंगले में हुई थी। क्या इसके लिए राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) या संस्कृति मंत्रालय से अनुमति ली गई थी।'
 
पिंपले ने कहा, 'अगर अनुमति नहीं ली गई तो देवेंद्र फडणवीस को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए (कथित चूक के लिए) और इस्तीफा दे देना चाहिए।'