शनिवार, 26 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. गुजरात चुनाव
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 21 दिसंबर 2007 (19:08 IST)

गुजरात चुनाव जीत सकती है भाजपा

गुजरात चुनाव जीत सकती है भाजपा -
गुजरात में सत्तारूढ़ भाजपा को अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों में 182 सीटों में से 100 सीटें मिलने की संभावना है।

एक चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में वर्ष 2002 के बाद भाजपा के मतों में पाँच प्रतिशत कमी आने की संभावना जताई है। मतों की संख्या में कमी आने के बावजूद भाजपा को कांग्रेस से पाँच प्रतिशत अधिक मत हासिल होंगे।

सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा को 100, जबकि कांग्रेस को 76 सीटें मिल सकती हैं।