शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Swami Rambhadracharya scolds Abhinav Arora
Last Updated : शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024 (15:00 IST)

बाल संत अभिनव अरोड़ा से गुस्‍साए स्वामी रामभद्राचार्य, स्टेज से उतारा-कहा नीचे उतरो

Abhinav Arora
बाल संत के तौर पर प्रसिद्ध होते जा रहे अभिनव अरोड़ा के लोग सोशल मीडिया में जमकर मजे ले रहे हैं। दरअसल, स्वामी रामभद्राचार्य ने उन्‍हें फटकार लगाते हुए स्‍टेज से नीचे उतार दिया। जिस समय बाल संत को डांटकर नीचे उतारा वे स्‍टेज पर भजन गा रहे थे। फटकार का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।    
दरअसल, एक धार्मिक कार्यक्रम में स्वामी रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा के बर्ताव से नाराज होकर उसे स्टेज से नीचे उतार दिया। जिस पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं।

रील बना रहा था अभिनव : दरअसल, सोशल मीडिया में जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें  अभिनव मंच पर संगीत का आनंद लेते और ताली बजाते हुए, कथित तौर पर एक इंस्टाग्राम रील बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, जैसे ही वह ताली बजाकर राम नाम के जयकारे लगाने शुरू करते हैं तभी स्वामी रामभद्राचार्य ने टोकते हुए कहा कि 'इनको नीचे कहो जाने के लिए'। स्वामी जी की बात सुनते ही मंच पर मौजूद सेवादारों ने तुरंत अभिनव अरोड़ा मंच से नीचे उतार दिया। इससे जुड़े वीडियो को एक्स पर यूजर्स ने शेयर किया है।
Abhinav Arora
कौन है अभिनव अरोड़ा : अभिनव अरोड़ा के माता-पिता का दावा है कि उनका बेटा आध्यात्म की ओर बढ़ चुका है और अध्यात्म में गहरी रुचि रखता है। अभिनव कृष्ण का एक 10 वर्षीय स्वयंभू भक्त है, जिसे 'बाल संत बाब' कहा जाता है, जिसे अक्सर सार्वजनिक समारोहों और सोशल मीडिया पर आध्यात्मिक वीडियो साझा करते देखा जाता है। लेकिन, हाल ही अभिनव अरोड़ा को स्वामी रामभद्राचार्य की धार्मिक सभा में तवज्जों नहीं मिली।

स्वामी जी को यह बर्ताव अच्छा नहीं लगा : सामने आये वीडियो में दिख रहा है कि अभिनव स्वामी के करीब जाता है। वह सोशल मीडिया के लिए अधिक से अधिक एंगल से वीडियो बनाने की कोशिश करना चाहता है। स्वामी जी 'राजा राम चंद्र भगवान की जय' का जाप करते हैं। उसी को अभिनव भी दोहराने लगता है, जो स्वामी जी को यह बर्ताव अच्छा नहीं लगा। लिहाजा, उन्होंने एक बार कहा 'आप पहले नीचे जाओ'। जब दोबारा अभिनव नहीं माना तो स्वामी जी ने सेवादार से कहा- 'इनको कहो नीचे जाने के लिए' मर्यादा है मेरी।" (आप पहले नीचे जाएं। उसे नीचे जाने के लिए कहें। यह मेरी मर्यादा है)। अब लोग अभिनव अरोड़ा को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Edited by Navin Rangiyal