मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress hit back at Prime Minister Narendra Modi
Written By
Last Updated : गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (19:16 IST)

...तो मोदीजी को सुनने की भी हिम्मत रखनी होगी : कांग्रेस

...तो मोदीजी को सुनने की भी हिम्मत रखनी होगी : कांग्रेस - Congress hit back at Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब वे उसके नेताओं एवं बुजुर्गों के बारे में बोलते हैं, तो सुनने की भी हिम्मत रखनी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी का कई बार अपमान कर चुके हैं और संसद के भीतर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भी मजाक बनाया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 'रावण' वाली टिप्पणी का उल्लेख करते हुए गुरुवार को कहा कि प्रमुख विपक्षी दल के नेताओं के बीच उन्हें गाली देने की होड़ मची है। खड़गे से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने मोदी के खिलाफ 'औकात' बता देने संबंधी टिप्पणी की थी।
 
सुनने की हिम्मत रखिए : प्रधानमंत्री के ताजा हमले को लेकर उन पर पलटवार करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि उसका क्या, जब कई मौकों पर प्रधानमंत्री ने सोनिया गांधीजी का बहुत ही घिनौने शब्दों में अपमान किया तथा डॉ. मनमोहन सिंह का संसद के भीतर मजाक बनाया।
 
कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि हमारे नेताओं और बुजुर्गों के बारे में बोलते रहते हैं तो सुनने की भी हिम्मत रखिए। 'जर्सी गाय', 'कांग्रेस की विधवा', 'शूर्पणखा', 'बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना' जैसे शब्दों का इस्तेमाल प्रधानमंत्री ने खुद किया है।
 
उल्लेखनीय है कि खड़गे ने गुजरात में सोमवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से 'उनका चेहरा देखकर वोट करने' के लिए कहते हैं। खड़गे ने पूछा था कि क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं? खड़गे की टिप्पणी को भाजपा ने 'गुजरात के लोगों का अपमान' करार दिया है।(भाषा) 
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Gujarat Assembly Elections: गुजरात में पहले चरण में करीब 60 फीसदी मतदान, पिछली बार से कम