सम्बंधित जानकारी
- Gujarat Election : कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, शंकर सिंह वाघेला के बेटे को मिला टिकट
- गुजरात में सियासी ड्रामा, आप ने लगाया अपहरण का आरोप, नामांकन वापस लेने पहुंचे कंचन जरीवाला
- Gujarat assembly election: पहले चरण में मिले 999 वैध नामांकन पत्र, मतदान 1 दिसंबर को
- गुजरात में आप उम्मीदवार कंचन जरीवाला लापता, AAP का भाजपा पर गंभीर आरोप
- Dwarka Seat: द्वारका के 'चुनावी बाहुबली' पबुभा त्रिकोणीय मुकाबले में उलझे, दांव पर 32 साल का रिकॉर्ड
गुजरात चुनाव में सीएम योगी का जलवा, सूरत में चला भाजपा का बुलडोजर
सूरत। गुजरात विधानसभा चुनाव में सभी दलों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा ने आज योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह समेत 4 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और 40 सांसदों को प्रचार के लिए लगाया है। इस बीच गुजरात चुनाव में बुलडोजर की एंट्री हो चुकी है।
भाजपा ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार की कमान सौंप दी है। वे आज गुजरात के मोरबी, भरूच व सूरत में चुनावी सभा कर रहे हैं। योगी के गुजरात दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो बुलडोजर से प्रचार शुरू कर दिया है। इसकी तस्वीरें वायरल होती नजर आ रही हैं।
सूरत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रचार के दौरान अनोखा स्टंट किया। सूरत में कई कार्यकर्ता बुलडोजर के फावड़े पर चढ़ गए। बहरहाल, योगी आदित्यनाथ और उनके बुलडोजर का रंग गुजरात चुनाव में लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई भाजपा शासित राज्यों में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुलडोजर का सहारा लिया है।
Reported by : Vrishika Bhavsar
Edited by : Nrapendra Gupta
Edited by : Nrapendra Gupta
