शनिवार, 1 अप्रैल 2023
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Congress Gujarat Candidates List 2022 For Assembly Elections: Final Check Names
Written By
पुनः संशोधित बुधवार, 16 नवंबर 2022 (22:23 IST)

Gujarat Election : कांग्रेस ने 37 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की, शंकर सिंह वाघेला के बेटे को मिला टिकट

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की अंतिम सूची बुधवार को जारी कर दी। सूची में बायद विधानसभा सीट से शंकरसिंह वाघेला के बेटे को टिकट दिया गया है।
 
कांग्रेस चुनाव विभाग के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की यह अंतिम और आखिरी सूची है। उन्होंने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन उम्मीदवारों का चयन किया है।
गुजरात विधानसभा के दो चरण में होने वाले चुनाव के लिए पार्टी की यह 7वीं और अंतिम सूची है। इस तरह से 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।
 
राज्य की 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर को तथा शेष 93 सीटों पर पांच दिसंबर को  मतदान होना है। 8  दिसंबर को मतगणना की जाएगी। (वार्ता)