1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव 2017
  4. sex video of team Hardik gets viral

अब हार्दिक के तीन साथियों के सेक्स वीडियो वायरल

hardik Patel
अहमदाबाद। गुजरात में चुनावी गहमागहमी के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के तीन करीबी साथियों के पांच कथित सेक्स वीडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल हो गए।
 
इन वीडियो में हार्दिक पटेल के करीबी राहुल पटेल, जयेन्द्र पटेल और एक कांग्रेस नेता के भतीजे हितेश कगथरा जैसे दिखने वाले लोगों को कथित तौर पर सूरत के निकट किसी फार्म हाऊस में युवतियों के साथ रंगरेलियां करते हुए दिखाया गया है।
 
इन वीडियो को भी पूर्व में वायरल हुए हार्दिक पटेल की कथित पांच सेक्स वीडियो की तरह यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसे हार्दिक एंड गैंग काम लीला नाम से जारी किया गया है। (वार्ता) 
अगला लेख
क्यों कम हो रहे हैं दिल्ली मेट्रो में यात्री...