biodatamaker
Wed, 21 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. गोवा
  4. Parasekar wants to remain CM of Goa

गोवा के मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं पारसेकर, बोले...

Laxshmikant Parasekar
पणजी। इन अटकलों के बीच कि भाजपा के गोवा में सत्ता में आने पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल हो सकते हैं, वर्तमान मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने मंगलवार को  दावा किया कि उनका पद पर बने रहना राज्य के लिए बेहतर है और जनता का 'मूड' भी उनके पक्ष में है।
 
पारसेकर ने मानद्रेम विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में कहा, 'दो वर्ष पहले जब मैंने मुख्यमंत्री का पद संभाला था, पहले कुछ महीने प्रशासन का अध्ययन करने में बीत गए। गत डेढ़ वर्षों से मैंने कई चीजें पटरी पर लाईं। यह स्वभाविक है कि यदि मैं पद पर बने रहता हूं तो यह राज्य के लिए बेहतर होगा।' 
 
उन्होंने कहा, 'यदि मैं मुख्यमंत्री के पद पर बने रहता हूं यह राज्य के लिए लाभकारी होगा। मैं महसूस करता हूं कि जनता का मूड भी है कि मैं पद पर बना रहूं।' भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के इस बयान पर कि गोवा की अगली सरकार पर्रिकर के नेतृत्व में कार्य करेगी, चाहे वह किसी भी पद पर रहें, पारसेकर ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद की कभी मांग नहीं की थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बिस्तर पर की बाथरूम, मां ने सलाखों से जलाया...