Daily Horoscope
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. Chhatarpur news in hindi

बिस्तर पर की बाथरूम, मां ने सलाखों से जलाया...

Chhatarpur news in hindi
छतरपुर। बुंदेलखंड में मानवता को शर्मशार और ममता को झकझोरदेने वाला मामले में एक कलयुगी मांं ने अपनी अबोध और नाबालिग बच्ची को सलाखों से जला दिया। 
 
मामला छतरपुर जिले के नोगाँव नगर का है जहांं हल्लू कालोनी वार्ड नंबर 19 की रहने वाली एक मां ने अपनी पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची राखी को सलाखों को गर्म करके उसके पैरों को जला दिया।

मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अभी नासमझ है और उसने बिस्तर पर बाथरूम कर दी। इस पर मां को गुस्सा आ गया और उसने लोहे के चिमटे को चूल्हे में गर्म करके उसके शरीर (जांघ और कूल्हे) पर कई जगह दागे, जिससे कि वह बुरी तरह जल गई।
 
बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल है। और तो और जलाने के बाद उसका इलाज तक नहीं कराया जा रहा। मामले पर जब हमने पीड़ित बच्ची से पूछा तो उसने जुल्म की दर्द भरी दास्तां रोत-रोते बयां कर दी। मासूम ने बताया कि मां ने सबक सिखाने के लिए जला दिया।

बच्ची की निर्दयी मां से पूछा तो उसने बड़े ही रुआब भरे अंदाज में कहा कि इसने बिस्तर पर बाथरूम कर दी और मुझे गुस्सा आ गया तो मैंने उसे रोटी बनाने वाले चिमटे को गर्म किया और जला दिया। अब यह सजा पाने के बाद कभी बिस्तर पर बाथरूम नहीं करेगी। परिजन और पडोसी भी बता रहे हैं कि उसकी मां ने गुस्से में आकर अपनी बच्ची को जला दिया।