- लाइफ स्टाइल
- नन्ही दुनिया
- क्या तुम जानते हो?
लंदन का टॉवर ब्रिज
लंदन का टॉवर ब्रिज जिसे लोग गलत से लंदन ब्रिज भी कहते हैं यह थेम्स नदी पर लंदन, इंग्लैंड में है। असल में लंदन टॉवर के समीप स्थित होने के कारण इसे टॉवर ब्रिज कहा जाता है। इसकी विशेषता यह है कि यह बेसकूल ब्रिज है। बेसकूल ब्रिज का अर्थ है कि ऐसा ब्रिज जो जहाज के निकलने के लिए खुल जाता है और फिर से जुड़ सकता है। ऐसे पुल गतिशील पुल कहे जाते हैं और इनके खुलने और बंद होने में भी कम ऊर्जा लगती है। पहले यह पुल पानी और भाप से संचालित होता था लेकिन अब बेसकूल प्रणाली तेल और विद्युत से संचालित की जाती है। बेसकूल ब्रिज और भी कई स्थानों पर है जैसे-सालमोन ब्रिज, सिएटल, अमेरिकायूनिवर्सिटी ब्रिज, सिएटल, अमेरिकापीगेसस ब्रिज, फ्रांसजॉनसन स्ट्रीट ब्रिज, ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडाग्राफ्टन ब्रिज, न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलियापैलेस ब्रिज, सेंट पीट्सबर्ग, रशियामॉरीसन ब्रिज, आरेगन, अमेरिका
लेखक के बारे में
सीमा पांडे