किरीट सोमैया
PR
वर्तमान में किरीट महाराष्ट्र में बीजेपी के उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 में की थी। 1995 से 1999 तक वे मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे।
1999 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में मुंबई उत्तर पूर्व से चुनाव लड़ा और विजयी रहे। आगामी लोकसभा चुनाव 2014 में भी वे भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्वोत्तर मुंबई से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

