सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Sthapana : श्री गणेशजी की कब और कैसे करें स्थापना, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
- 10 सितंबर 2021, गणेश चतुर्थी पर इस शुभ मुहूर्त में करें गणपति स्थापना
- Ganesh sthapana 2021 :10 दिनों तक रोज पढ़ें श्रीगणेश क्षमा-प्रार्थना मंत्र
- गणपति आला रे : श्री गणेश चतुर्थी 2021 के शुभ संयोग और 10 खास बातें
- गणेश उत्सव के दौरान पूजा में गणपतिजी को भूलकर भी अर्पित न करें ये 5 चीजें
गणेश चतुर्थी 2021 : 10 सितंबर 2021 को बन रहा 5 ग्रहों का विशेष संयोग
गणेश चतुर्थी 10 सितंबर 2021 दिन शुक्रवार को है। इस दिन गणेश पूजा के लिए गणपति की स्थापना की जाएगी।
10 सितंबर 2021, दिन शुक्रवार को भगवान गणेश जी घर-घर विराजेंगे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को शुरू होने वाला गणेश चतुर्थी का ये महापर्व इस बार कई शुभ संयोग के साथ लेकर आ रहा है। इन शुभ संयोग में गणेश जी का पूजन करना सभी भक्तों के लिए अति मंगलकारी होगा।
गणेश चतुर्थी पर 5 ग्रहों का शुभ संयोग
गणेश चतुर्थी पर इस बार 5 ग्रहों का शुभ संयोग बन रहा है, जो व्यापारियों के लिए अति लाभकारी होगा। चतुर्थी पर इस बार 5 ग्रह अपनी श्रेष्ठ स्थिति में होंगे, जिसमें बुध कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में, राहु वृषभ राशि में, केतु वृश्चिक राशि तथा शनि मकर राशि में विद्यमान होंगे। ग्रहों की ये स्थिति कारोबार करने वाले जातकों के लिए शुभ है। व्यापारी वर्ग के मुनाफे में बढ़ोत्तरी होगा और शेयर बाजार में भी लाभ होगा।
बन रहा रवियोग वहीं गणेश चतुर्थी पर इस बार रवियोग में पूजन होगा। लंबे समय बाद इस बार चतुर्थी पर चित्रा-स्वाति नक्षत्र के साथ रवि योग का संयोग बन रहा है।
चित्रा नक्षत्र शाम 4.59 बजे तक रहेगा और इसके बाद स्वाति नक्षत्र लगेगा। वहीं 9 सितंबर दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से अगले दिन 10 सितंबर 12 बजकर 57 मिनट तक रवियोग रहेगा, जो उन्नति को दर्शा रहा है। इस शुभ योग में कोई भी नया काम और गणपति पूजा मंगलकारी होगी।
गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2021
