सैनडिस्क का नया डीएपी
|
सैनसा के ब्रांडेड प्लेयर्स के साथ ही सैनडिस्क ने कुछ विशेष प्लेयर लाँच किए हैं जो रोबिन थिक और एबीबीए के लिए हैं।
इस प्लेयर में म्यूजिक मैनेजमेंट के लिए कंप्यूटर या इंटरनेट की कोई आवश्यकता नहीं है। उपयोगकर्ता अपनी पसंद का स्लॉट कार्ड यह म्यूजिक वाला माइक्रो एसडी कार्ड खरीदकर अपने प्लेयर में लगाकर म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।
इस प्लेयर में किसी भी माइक्रो एसडी कार्ड से म्यूजिक प्ले किया जा सकता है जिसका फॉर्मेट एमपी3 या डब्ल्यूएमए हो। यह प्लेयर बाजार में साल 2009 तक उपलब्ध हो पाएँगे। इनकी कीमत 954 रुपए और 1,900 रुपए है।

