नए दौर का एमपी-थ्री प्लेयर
|
छोटे आकार के स्लिम एमपी-थ्री प्लेयर्स का वजन 25 ग्राम और 76 मिलीमीटर का आकार है। रिचार्ज होने वाली इनकी बैटरियों की निरंतर चलने की क्षमता 28 घंटे है, जिससे आप अधिक से अधिक समय तक संगीत का लुत्फ उठा सकें।
|
इतना ही नहीं, इनकी बैट्रियों के चार्ज होने की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये बैट्रियाँ तीन मिनट में तीन घंटे की क्षमता तक चार्ज हो सकती हैं।
साथ ही इनमें डायरेक्ट यूएसबी की सुविधा भी उपलब्ध है। साथ ही गुलाबी, वॉयलेट, काले और हरे रंगों में इनका आकर्षक रूप मन मोह लेने वाला है।

