ओपेरा का नया ब्राउजर : ओपेरा 9.6
|
हिंदी, तेलुगु और तमिल में उपलब्ध इस ब्राउजर में तेज ब्राउजिंग गति के साथ कुछ अनोखे फीचर जैसे ओपेरा लिंक, ओपेरा मेल भी शामिल हैं।
इस ब्राउजर की रिलीज के साथ ओपेरा अपने नए डेस्कटॉप ब्राउजर को भी मोबाइल ब्राउजर ओपेरा मिनी की तरह ही भारतीय बाजार में लोकप्रिय बनाना चाहता है।
ओपेरा ब्राउजर के इस वर्जन को रिलीज करने की एक वजह यह भी है कि इस ब्राउजर को नई दिल्ली से लेकर तमिलनाडू तक के भारतीयों तक पहुँचाया जा सकता है। यह भारतीयों द्वारा हमें दिए गए प्यार के जवाब में हमारे प्यार का एक नमूना है, यह कहना है ओपेरा सॉफ्टवेयर के सीईओ जॉन वॉन टेज्नर का।
ओपेरा 9.6 के माध्यम से अब उपयोगकर्ता अपनी ई-मेल को अब हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी देख पाएँगे। इस सॉफ्टवेयर का फिलहाल फ्री डाउनलोड भी उपलब्ध है।

