एलसीडी का शाही अंदाज
एचडी 1 एक्वोज एलसीडी
|
शार्प की एचडी 1 एक्वोज एलसीडी का 108 इंच का बड़ा एलसीडी डिस्प्ले आपको घर बैठे थिएटर के इफेक्ट्स देने के लिए काफी है। इस रेंज की खास बात यह है कि यह मॉडल पूरी तरह से एचडी तकनीकी पर आधारित है।
साथ ही इसमें डिजिटल ट्यूनर की भी सुविधा उपलब्ध है। 160 जीबी की हार्डड्राइव वाले इस एलसीडी टीवी में आरजीबी प्लस-2 रंग संयोजन और 15,000:1 व 30000:1 का कंट्रास्ट रेशियो उपलब्ध है।
|
शानदार विजुअल क्वालिटी वाली इस एलसीडी टीवी में 1,920 x1,080 पिक्सेल का रिजॉल्युशन है, जो पिक्चर क्वालिटी को विशेष क्लैरिटी देता है।
वहीं इसकी 46 और 52 इंच की स्क्रीन आपको कुछ बड़े और श्रेष्ठ विजुअल्स का एहसास कराती है। इस साल अक्टूबर के मध्य में ब्रिटेन में लांच होने के कुछ समय बाद यह भारतीय बाजार में उतारी जाएगी।

