इंटेक्स के 9 नए लैपटॉप
|
लाइफस्टाइल नोटबुक को खास कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए तैयार किया गया है और इसलिए इसमें 12.1 इंच टीएफटी स्क्रीन दी गई है। यह लैपटॉप तीन शानदार रंगों में उपलब्ध है। इस लैपटॉप का वज़न 1.8 कि.ग्रा. है।इंटेक्स की इस शानदार पेशकश की कीमत है 33,000 रुपए।
दूसरी नोटबुक यानी कि गेमिंग नेटबुक को गेम और मनोरंजन के लिए बनाया गया है। इस लैपटॉप में इंटल सेंट्रिनो का उपयोग किया गया है, साथ ही इसमें एसआरएस वाओ(SRS WOW) तकनीक पर आधारित स्पीकर भी लगाए गए हैं।
इनके साथ ही इस नोटबुक में हायब्रिड टीवी ट्यूनर भी लगाए गए हैं। इस नोटबुक की कीमत 75,900 रुपए है।
| |
इंटेक्स की तीसरी नोटबुक, इंटेक्स टेबलेटपैड में 12.1 इंच की टीएफटी स्क्रीन लगाई गई है। इस स्क्रीन को 180 डिग्री तक घुमाया जा सकता है। इस नोटबुक का वज़न 2.1 कि.ग्रा. है और इसकी कीमत 47,900 रुपए है।
इंटेक्स की बिज़नेस बुक की स्क्रीन 15.4 इंच और 13.3 इंच रखी गई है। इस बुक में एचडीएमआई पोर्ट दिया गया है जो अधिक रिजोलक्यूशन डिस्प्ले प्रदान करता है।इन दोनों नोटबुक की कीमत क्रमश: 32,900 और 42,900 रुपए हैं।
इंटेक्स की एजुकेशन बुक को छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।इसकी कीमत 25,900 से लेकर 29,900 रुपए तक हो सकती है।

