सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. आईटी
  3. प्रोडक्ट वॉच
  4. Xiaomi 10,000mAh Mi Power Bank 2i World Cup Edition launched in India priced at Rs 999
Written By
Last Updated : बुधवार, 5 जून 2019 (17:02 IST)

Xiaomi ने लांच किया Mi Power Bank 2i वर्ल्ड कप स्पेशल एडिशन, टीम इंडिया के लिए आया यह रंग, कीमत सिर्फ 999 रुपए

ind vs sa 2019 world cup
Xiaomi ने World Cup 2019 special  Edition के तहत भारत में  नया पॉवर बैंक लांच किया है। इस पॉवर बैंक की कीमत सिर्फ 999 रुपए है। Xiaomi ने वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को चीयर करने के लिए इसे ब्लू ऑप्शन में भी लांच किया है।
 
वर्ल्ड कप को देखते हुए Xiaomi ने यह स्पेशल एडिशन लांच किया। इसका रेड कलर ऑप्शन अक्टूबर 2018 में लांच किया गया था। इस कलर वेरिएंट को 899 रुपए में खरीदा जा सकता है। फीचर्स की बात करें तो 10,000mAh Mi Power Bank 2i को स्लीक एनोडाइज्ड एल्युमीनियम अलॉय बॉडी के साथ लांच किया गया है। 
Mi Power Bank 2i का न्यू World Cup एडिशन स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा अलग नहीं है। इसमें आपको ड्यूल USB आउटपुट मिलता है जिसका मदद से आप इसके जरिए दो डिवाइसों को एक साथ चार्ज कर सकते हैं।
Mi Power Bank 2i टू वे फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह डिवाइस 14.2mm पतला है और इसका वजन 240 ग्राम है। इस पॉवरबैंक का कन्वर्जन रेट 90 प्रतिशत से ज्यादा है। इसमें आपको लो पॉवर मोड भी मिलता है। इस मोड को एक्टिवेट करने के लिए आपको पावर बटन को डबल प्रेस करना होगा।
ये भी पढ़ें
रिसर्च में खुलासा, इस विटामिन से कैंसर के मरीजों की बढ़ सकती है उम्र