sawan somwar

Samsung Galaxy Tab A11+ भारत में लॉन्च, AI फीचर्स और दमदार बैटरी के साथ मचा देगा धमाल

Updated: सोमवार, 1 दिसंबर 2025 (17:56 IST)
Samsung ने गैलेक्सी टैब A11+ लॉन्च करने की घोषणा की। यह ज्‍यादा से ज्‍यादा यूजर्स को तेज एवं पावर-एफिशिएंट परफॉर्मेंस देने के लिए प्रमुख एआई क्षमताओं को पेश करता है, जो मल्टीटास्किंग के लिए बिल्‍कुल परफेक्‍ट हैं। गैलेक्सी टैब A11+ में इंटेलिजेंट फीचर्स के साथ ही 11-इंच का शानदार डिस्प्ले और खूबसूरत मेटल डिजाइन दी गई है। गैलेक्सी टैब A11+ 19,999 रुपए की कीमत पर उपलब्ध होगा (बैंक कैशबैक शामिल)।
ALSO READ: November Car Sales : Maruti Suzuki, Hyundai, Kia और Tata, Mahindra में किसने मारी बाजी
यह अमेजन, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर मिलेगा। गैलेक्सी टैब A11+ स्ट्रीमिंग और डिजिटल लर्निंग के लिए स्मूथ स्क्रॉलिंग और शानदार व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। डिस्प्ले को क्वाड स्पीकर के साथ डोल्बी एटमॉस सपोर्ट मिला है, जो मूवीज, म्यूजिक और ऑनलाइन लर्निंग के लिए समृद्ध, संतुलित ऑडियो देता है। डिवाइस में 3.5 एमएम ऑडियो जैक का सपोर्ट भी है जो उपयोगिता को बढ़ाता है।

8MP रियर कैमरा और 5MP के फ्रंट कैमरा क्लियर वीडियो कॉल्स, डॉक्यूमेंट स्कैनिंग और शार्प कंटेंट कैप्चर को संभव बनाते हैं। इससे छात्रों, क्रिएटर्स और परिवारों के लिए जुड़े रहना और उत्पादक बने रहना आसान हो जाता है। इसमें 7,040mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबी बैकअप देने में सक्षम है। साथ ही 25W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। 
 
गैलेक्सी टैब A11+ 4 nm आधारित मीडियाटेक MT8775 प्रोसेसर से संचालित, गैलेक्सी टैब A11+ मल्टीटास्किंग के लिए स्मूथ परफॉर्मेंस देता है। 6GB+128GB और 8GB+256GB वेरिएंट्स में उपलब्ध, जिसमें 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज का सपोर्ट है, जो कंटेंट, बड़े फाइल्स और लर्निंग मटेरियल स्टोर करने के लिए आदर्श है। 7,040 mAh बैटरी के साथ 25 W फास्ट चार्जिंग पूरे दिन की विश्वसनीय यूज सुनिश्चित करती है।
 
शानदार एआई फीचर्स 
गैलेक्सी टैब A11+ में कई आवश्यक एआई फीचर्स हैं, जो यूजर्स को सीखने, खोजने और कामों को आसानी से पूरा करने में मदद करते हैं: गूगल जेमिनी के साथ, यूजर्स को रीयल-टाइम विजुअल एआई मिलता है, जिससे वे बातचीत को अधिक स्वाभाविक तरीके से कर सकते हैं – वह भी रोजमर्रा के कामों को आसान बनाते हुए।
सर्कल टू सर्च विद गूगल एक साधारण इशारे से तुरंत जवाब देता है, जो यूजर्स को स्क्रीन पर कुछ भी एक्सप्लोर करने, समझने और गहराई से जानने में मदद करता है। यूजर न्यूज आर्टिकल्स, सोशल मीडिया पोस्ट्स या ऑनलाइन कंटेंट स्क्रॉल करते हुए अपनी पसंदीदा भाषा में तुरंत ऑन-स्क्रीन अनुवाद के साथ टेक्स्ट को वास्‍तविक समय में ट्रांसलेट कर सकते हैं। 
 
सैमसंग नोट्स पर सॉल्व मैथ इक्वेशन्स और असाइनमेंट्स के लिए स्टेप-बाय-स्टेप सपोर्ट देता है। यह जटिल मैथ इक्वेशन्स के लिए तेज और सटीक समाधान प्रदान करता है, जो हाथ से लिखे गए और टाइप किए गए दोनों एक्सप्रेशन्स को रीयल-टाइम में हैंडल करता है – बेसिक अरिथमेटिक से लेकर एडवांस्ड साइंटिफिक कैलकुलेटर-लेवल कंप्यूटेशन्स और माप के लिए यूनिट कन्वर्शन तक।

ये फीचर्स सीखने को अधिक इंटरैक्टिव और प्रोडक्टिविटी को सहज बनाते हैं, चाहे स्कूल में, काम पर या घर पर। गैलेक्सी टैब A11+ ग्रे और सिल्वर में रिफाइंड फिनिश ऑप्शन्स के साथ स्लीक मेटल डिजाइन में आता है। इसका स्लिम प्रोफाइल – 257.1 x 168.7 x 6.9 mm और 480 ग्राम (वाई-फाई) तथा 491 ग्राम (5G) वजन – पूरे दिन आरामदायक पोर्टेबिलिटी प्रदान करता है। 5G और वाई-फाई दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध, गैलेक्सी टैब A11+ घर पर, काम पर या यात्रा में जुड़े रहना आसान बनाता है।  Edited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख