दद्दू का दरबार : अमेरिका के अगले राष्ट्रपति
प्रश्न : दद्दू जी, भारत आने वाले अमेरिकी राष्ट्रपतियों के नामों के प्रथमाक्षर को देखें तो 'डी' से डी आइजनहावर तथा अब डोनाल्ड ट्रंप, 'जे' से जिनी कार्टर तथा जार्ज बुश, 'बी' से बिल क्लिंटन तथा बराक ओबामा शामिल हैं। इसमें विपरीत 'आर' प्रथमाक्षर वाले केवल एक राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन रहे हैं। इस विवरण से आप क्या निष्कर्ष निकालेंगे?
उत्तर : देखिए, आपने बड़ी ही रोचक जानकारी ढूंढ कर निकाली है। इस विवरण से यही निष्कर्ष निकलता है कि यदि यह श्रृंखला जारी रही तो भारत आने वाले आगामी अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम का प्रथमाक्षर 'आर' से शुरू होगा। डोनाल्ड ट्रंप यदि किसी भारतीय ज्योतिषाचार्य की सलाह से अपने नाम के पहले 'आर' जुड़वा लें तो निश्चित रूप से वे फिर से अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में भारत आएंगे।
लेखक के बारे में
एमके सांघी