1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2022
  4. fifa world cup : argentina beats australia

FIFA world cup में लियोनल मेसी का जलवा, 10वीं बार अंतिम 8 में अर्जेंटीना

Lionel Messi
अर्जेंटीना ने शनिवार को नॉक आउट दौर में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर 10वीं बार फीफा विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले नीदरलैंड्स ने अमेरिका को 3-1 से हराकर अंतिम 8 में प्रवेश किया था।
 
अपने करियर का एक हजारवां मैच खेल रहे लियोनल मेसी ने अर्जेंटीना के लिए पहला गोल किया। यह उनके करियर का 789वां गोल था। अर्जेंटीना के लिए दूसरा गोल जुलियन अल्वारेज ने दागा जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए इंजो फर्नांडिज ने गोल किया।
 
हाफटाइम ब्रेक तक 1-0 के साथ लीड कर रही अर्जेंटीना की टीम ने सेकंड हाफ़ में दूसरा गोल दागा। वहीं ऑस्ट्रेलियन टीम खेल के 77वें मिनट पर एक गोल कर सकी।
 
फ्रांस और पौलेंड के बीच भारतीय समयानुसार आज शाम 8.30 बजे राउंड ऑफ 16 में मैच से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम का फैसला हो जाएगा। जबकि रात 12:30 बजे इंग्लैंड का मुकाबला सेनेगल से होगा।
अगला लेख
FIFA World Cup : अमेरिका ने नीदरलैंड को दी 3-1 से शिकस्त, क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी