सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018 : डेसचैम्प्स ने फ्रांस के प्रदर्शन को सलाम किया
- FIFA WC 2018 : विश्व कप में पहली बार भिड़ेंगे क्रोएशिया-डेनमार्क
- FIFA WC 2018 : बेल्जियम के 16 गोल, मिल जाएगा टीवी का पूरा पैसा
- FIFA WC 2018 : फ्रांस ने 4-3 से हराकर खत्म किया अर्जेंटीना का विश्व कप 2018 का सफर
- विश्व के इन दमदार खिलाड़ियों ने फुटबॉल को दी आसमान सी ऊंचाई...
Fifa WC 2018 : पुर्तगाल को 2-1 से हराकर उरुग्वे अंतिम आठ में, कवानी ने तोड़ा रोनाल्डो का सपना
सोचि। स्टार फॉरवर्ड एडिंसन कवानी के दो शानदार गोलों की बदौलत उरुग्वे ने शनिवार देर रात खेले गए फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पुर्तगाल को 2-1 हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। पुर्तगाल की इस हार से क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना अधूरा रह गया।
उरुग्वे के लिए स्टार फारवर्ड एडिंसन कवानी ने दो गोल किए जबकि पुर्तगाल के लिए एकमात्र गोल पेपे ने किया। टीम को इस मैच में अपने स्टार खिलाड़ी रोनाल्डो से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन वे गोल करने में नाकामयाब रहे।
मैच के सातवें मिनट में स्टार फारवर्ड कवानी ने लुइस सुआरेज की मदद से गोल कर उरुग्वे को मैच में 1-0 बढ़त दिला दी। पुर्तगाल ने एक गोल से पिछड़ने के बाद भी अपना संयम नहीं खोया।
खेल के 55वें मिनट में पुर्तगाल को कॉर्नर मिला और डिफेंडर राफेल गरेरो के क्रॉस पर पेपे ने शानदार हेडर लगाते हुए अपनी टीम बराबरी पर ला दिया।
उरुग्वे खेल के 62वें मिनट में फिर 2-0 आगे कर दिया। कवानी ने बॉक्स के बाईं छोर पर रोड्रिगो बेंटाकुर द्वारा मिले पास पर बेहतरीन गोल करते हुए उरुग्वे को 2-1 से आगे कर दिया। इसके बाद पुर्तगाल ने गोल करने का भरसक प्रयास किया लेकिन यह टीम ऐसा करने में विफल रही।
