शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. ready to face france in the final says croatian coach
Written By
Last Modified: गुरुवार, 12 जुलाई 2018 (11:25 IST)

FIFA WC 2018 : फाइनल में फ्रांस का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार क्रोएशिया

FIFA World Cup
मास्को। इंग्लैंड को सेमीफाइनल में अतिरिक्त समय में हराने के बाद क्रोएशिया के कोच ज्लाटको डालिच ने कहा है कि फ्रांस के खिलाफ विश्व कप फाइनल में थकान कोई मसला नहीं होगा।
 
 
क्रोएशिया ने इंग्लैंड के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। मारियो मेनजुकिच ने 109वें मिनट में विजयी गोल दागा। क्रोएशिया ने पिछले दो सप्ताह में डेनमार्क और मेजबान रूस के खिलाफ भी अतिरिक्त समय और पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज की थी। 
 
डालिच ने कहा, यह शानदार था। अतिरिक्त समय में कोई भी मैदान से बाहर नहीं जाना चाहता था। यह खिलाड़ियों का जज्बा दिखाता है। किसी ने अंतिम समय तक हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि हम फाइनल के लिए तैयार थे और हैं। अतिरिक्त समय तक खेलने से दिक्कत हो सकती है जबकि दूसरी ओर फ्रांस को अतिरिक्त समय आराम के लिए मिल गया लेकिन फिर भी हम तैयार हैं।
 
कोच ने कहा, हम इसे टूर्नामेंट के पहले मैच की तरह खेलेंगे। हमारी टीम खेल के सभी पहलुओं में बेहतर थी। हमने अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से बेहतर प्रदर्शन किया। मैने खिलाड़ियों से कहा कि कोई दबाव नहीं लेना है। अपने खेल का पूरा मजा लो और उन्होंने वही किया।
 
एक छोटे से देश के लिए फुटबॉल के सबसे बड़े समर में खिताबी मुकाबले तक पहुंचना बड़ी बात है। कोच ने कहा कि क्रोएशिया के लिए और देश के फुटबॉल के लिए यह इतिहास रचने वाला पल है। 
 
उन्होंने कहा कि हमें अक्टूबर में इंग्लैंड से लीग ऑफ नेशंस खेलना है। हमारे यहां वह मैच खेलने के लिए अच्छा स्टेडियम भी नहीं है। लेकिन हमारे पास जज्बा है, गुरूर है और प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
FIFA WC 2018 : ‘चमत्कारिक’ जीत के बाद जश्न में डूबा क्रोएशिया