सम्बंधित जानकारी
- FIFA 2018 : रूस के खिलाफ हार के बाद स्पेन के दिग्गज खिलाड़ी एनिएस्ता ने लिया संन्यास
- FIFA WC 2018 : स्वीडन के खिलाफ स्विट्जरलैंड के पास इतिहास रचने का मौका
- चेर्चेसोव ने कहा, रूस का स्पेन को बाहर करना उलटफेर की शुरुआत
- थाईलैंड फुटबॉल खिलाड़ियों की तलाश में गुफा की ओर बढ़ रहे गोताखोर
- रूस पहली बार विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में, पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को 4-3 से हराया
FIFA WC 2018: निशिनो ने कहा, जापान की टीम नही करती पेनल्टी का अभ्यास
तोक्यो। जापान की टीम ने मौजूदा विश्व कप में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है लेकिन कोच अकिरा निशिनो ने स्वीकार किया कि टीम एक चीज का अभ्यास नहीं करती और वह है पेनल्टी।
निशिनो का बयान उस समय आया है जब रूस और क्रोएशिया ने पेनल्टी शूटआउट में अपने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर रविवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
निशिनो ने रूस में कहा, ‘‘एक टीम के रूप में हमने कभी पेनल्टी किक का अभ्यास नहीं किया।’’ उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि पेनल्टी शूटआउट का अभ्यास करना असल में उपयोगी होता है।
निशिनो का मानना है कि वास्तविक पेनल्टी स्थिति में खिलाड़ियों पर होने वाले दबाव को तैयार करना असंभव होता है। उन्होंने कहा, ‘‘जो व्यक्तिगत खिलाड़ी इसके लिए तैयार रहना चाहते हैं वह स्वयं अभ्यास कर सकते हैं लेकिन एक टीम के रूप में नहीं।’’ (भाषा)
