1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Great footballers education qualification

खेल में अव्वल लेकिन पढ़ाई में जीरो दुनिया के ये दिग्गज फुटबॉलर

FIFA World Cup 2018
पूरी दुनिया में अपने खेल के जरिए लाखों-करोड़ों लोगो के दिलो पर राज करने वाले कुछ फुटबॉलर पढ़ाई में एकदम जीरो रहे हैं। ये खिलाड़ी पढ़ाई में कुछ ख़ास नहीं थे लेकिन आज दुनिया में इनके करोड़ों चहाने वाले हैं। इतना ही नहीं इन खिलाडियों की भी कमाई करोड़ों रुपए में हैं। आइए जानते हैं वो खिलाड़ी जो आज सभी के हीरो हैं लेकिन पढ़ाई में जीरो थे.. 
 

असमोह ज्ञान (घाना)-
अफ्रीका के सबसे अमीर फुटबॉलर्स में से एक घाना के कैप्टन असमोह ज्ञान ने सीनियर हाई र्स्कू तक पढ़ाई की है। 227,000 यूरो प्रति सप्ताह कमाने वाले असमोह ने कभी कॉलेज में पढ़ाई नहीं की हैं।  
 
लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना)- 
बार्सिलोना सुपरस्टार और अर्जेंटीना टीम के स्ट्राइकर लियोनेल मेसी के करोड़ों फैंस हैं। फुटबॉल के मैदान पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके मेसी सिर्फ प्राइमरी स्कूल तक पढ़े हैं। मेसी को ग्रोथ हॉरमोन से जुड़ी बीमारी थी जिसके चलते वो हाई स्कूल एजुकेशन नहीं ले पाए। लेकिन कमाई में मामले में वे फोर्ब्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है जहां उनकी सालाना कमाई 4,005.25 करोड़ रुपए हैं। 
 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)- 
पुर्तगाल के खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने कम उम्र में ही ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्होंने उन्हे दुनिया के लेजेंड्री फुटबॉलरों में शुमार कर दिया है। रोनाल्डो आज अरबों के बंगले में रहते हैं और करोड़ों की गाड़ी में सफर करते हैं। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हे स्कूल से निकाल दिया था क्योकि उन्होंने अपने टीचर पर कुर्सी फेंकी थी। रोनाल्डो ने भी हाइस्कूल एजुकेशन नहीं ली हैं।  नंबर 7 की जर्सी पहनने वाले इस फुटबॉलर की सालाना कमाई 4,952.40 करोड़ रुपए हैं।
अगला लेख
FIFA WC 2018 : दुनिया को रूस की नई छवि दिखाने को तैयार है मास्को