सम्बंधित जानकारी
- FIFA WC 2018: विश्वकप में पहली बार भिड़ेंगे इंग्लैंड-क्रोएशिया
- FIFA WC 2018 : साउथगेट ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों से कहा, 'महानायक' बनो
- FIFA WC 2018 : फीफा ने पुतिन से कहा, हमें रूस से मोहब्बत हो गई है
- थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों को फीफा अध्यक्ष ने विश्व कप फाइनल के लिए किया आमंत्रित
- FIFA 2018 : रूस के 'अविश्वसनीय' प्रदर्शन पर जश्न में डूबा देश
FIFA WC 2018 : फीफा अध्यक्ष इन्फेनटिनो ने कहा कि यह अब तक का 'सर्वश्रेष्ठ विश्व कप'
मॉस्को। फीफा अध्यक्ष गियानी इन्फेनटिनो ने रूस में चल रहे वर्तमान विश्व कप को अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप करार दिया। इन्फेनटिनो ने फ्रांस और क्रोएशिया के बीच फाइनल से 2 दिन पहले यहां पत्रकारों से कहा कि मैं कह रहा था कि यह अब तक का सर्वश्रेष्ठ विश्व कप होगा, आज मैं पूरे विश्वास के साथ ऐसा कह सकता हूं।
इन्फेनटिनो ने पिछले सप्ताह क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान कहा था कि पिछले 4 सप्ताह में दुनिया को रूस से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि रूस के बारे में लोगों की जो पूर्व में धारणा थी, वह यहां पहुंचे 10 लाख से भी अधिक प्रशंसकों के सकारात्मक अनुभव से बदल गई।
इन्फेनटिनो ने कहा कि विश्व कप के कारण पूर्व की कई धारणाएं बदल गईं। सभी ने पाया कि यह बेहद खूबसूरत और तहेदिल से स्वागत करने वाला देश है। (भाषा)
