1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. Cristiano Ronaldo Portugal FIFA World Cup 2018

कड़ाके की ठंड में रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास

Cristiano Ronaldo
क्रातोवो (रूस)। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल की टीम ने विश्व कप फुटबॉल में स्पेन के खिलाफ शुरुआती मुकाबले से पांच दिन पहले आज मास्को से दक्षिण पूर्व में स्थित इस शहर (टीम का बेस शहर) में कड़ाके की ठंड के बीच आज पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

मैनेजर फर्नांडो सांटोस की टीम के सभी 23 खिलाड़ियों ने 90 मिनट के शुरूआती प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस दौरान वहां का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आस पास था और हल्की बारिश हो रही थी। इस यूरोपीय चैम्पियन टीम ने गेंद को अपने पास रखने से लेकर उसे गोल मे बदलने का अभ्यास किया।

गोल करने के मामले में गोंकालो ग्यूदेस बिलकुल सटीक दिखे। इसके बाद अभ्यास के लिए खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर मैच का आयोजन हुआ। रोनाल्डो निराशा में गेंद को परिसर की दीवार और पेड़ पर मारते दिखे।

रीयाल मैड्रिड के इस स्टार खिलाड़ी की मौजूदगी से यहां मौजूद लगभग 100 प्रशंसक उत्साहित होकर नारेबाजी करने लगे। पुर्तगाल की टीम विश्व कप के ग्रुप बी में शामिल है, जहां वह 15 जून को 2010 की चैम्पियन स्पेन के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। इसके बाद 20 जून को उनका समाना मोरोक्को से होगा जबकि टीम अपना आखिरी लीग मैच ईरान से खेलेगी। (भाषा)
अगला लेख
टेस्ट पदार्पण से पूर्व अफगानिस्तान के पहले ट्रेनिंग सत्र में बारिश का खलल