गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. फैशन
  4. wedding airbrush makeup
Written By

दुल्हन करवाए एयरब्रश मेकअप, जानिए 5 फायदे...

दुल्हन करवाए एयरब्रश मेकअप, जानिए 5 फायदे... - wedding airbrush makeup
जब आप दुल्हन बननी वाली हों, तब आप चाहती होंगी कि आपका मेकअप ऐसा हो जो बार-बार खराब न हो और आपके फीचर्स को खूबसूरती से उभारे।

ऐसे में आपको एयरब्रश तकनीक से किया जाने वाला मेकअप करवाना चाहिए, आमतौर पर यह मेकअप मॉडल्स फोटोशूट व पोर्टफोलियो बनवाते समय करवाती हैं। अब इस तकनीक से दुल्हन का मेकअप भी किया जा रहा है।
 
आइए, जानते हैं कि क्यों यह इतना लोकप्रिय हो गया है, इसके क्या फायदे हैं... 
  
1. यह चेहरे पर लंबे समय तक यानी 10 से 12 घंटे तक आराम से टिका रहता है और इसे करते वक्त बहुत ज्यादा समय नहीं लगता। यह 2 से 3 मिनट में ही आपको खूबसूरत बना सकता है। 
 
2. एक बार यह मेकअप करने के बाद आपको बार-बार टचअप करने की जरूरत नहीं होती, यह जैसा किया गया था अंत तक वैसा ही रहता है। 
 
3. पसीने की समस्या भी इस मेकअप को बिगाड़ नहीं सकती। इसे एक बार करने के बाद आप बिल्कुल बेफिक्र रह सकते हैं।
 
4. इसे करने के बाद त्वचा पर कोई नुकसान नहीं होता। यह बिल्कुल हाइजेनिक होता है, क्योंकि इसे करने के लिए ब्रश या हाथों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाता। 
 
5. ऑइली स्किन के लिए यह बेहतरीन है। यह त्वचा का नैचुरली ग्लोइंग दिखाता है।