1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. man arrested infront of actor ajay devgans car ruckus

अजय देवगन की गाड़ी रोककर शख्स ने पूछा- किसान आंदोलन पर क्यों नहीं किया ट्वीट? पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ajay Devgan
मुंबई। गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर अभिनेता अजय देवगन की कार को रोकने के आरोप में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
 
मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी देवगन से यह जानना चाहता था कि उन्होंने किसान आंदोलन के  समर्थन में क्यों नहीं बोला।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि संतोष नगर इलाके का रहने वाला राजदीप सिंह मूलतः पंजाब का निवासी है और ड्राइवर है।
 
सिंह ने देवगन की कार रोकी और पूछने लगा कि उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में क्यों नहीं बोला। देवगन के बॉडीगार्ड प्रदीप इन्द्रसेन गौतम द्वारा एक शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक धर्मेंद्र कांबले ने कहा कि सिंह पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।  (भाषा)
अगला लेख
बुलंदशहर : पानी लेने गई किशोरी फिर नहीं लौटी, गड्‍ढे में मिली निर्वस्त्र लाश