1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Guidelines issued for nationwide farmers traffic jam

शनिवार को देशव्यापी चक्काजाम‌ के लिए गाइडलाइंस जारी, किसान हॉर्न बजाकर दिखाएंगे एकता

Farmers Protest
नए कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को किसान देश भर में एक बार फिर सड़क पर उतरने जा रहे हैं। किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को देश भर में चक्काजाम का ऐलान किया है।
 
26 जनवरी के गणतंत्र दिवस की परेड पर हुई दिल्ली में हिंसा के बाद सबक लेते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार के प्रदर्शन और चक्का जाम को लेकर खास गाइडलाइंस जारी की हैं। संयुक्त ‌किसान मोर्चा ने शनिवार को होने वाले चक्काजाम के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं-

1- देश भर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक जाम किया जाएगा।
2. इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा।
3. चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहेगा। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों।
4. दिल्ली NCR में कोई चक्का जाम प्रोग्राम नहीं होगा क्योंकि सभी विरोध स्थल पहले से ही चक्का जाम मोड में हैं। दिल्ली में प्रवेश करने के लिए सभी सड़कें खुली रहेंगी, सिवाय उनके, जहां पहले से ही किसानों के पक्के मोर्चे लगे हुए हैं।
5. दोपहर 3 बजे 1 मिनट तक हॉर्न बजाकर, किसानों की एकता का संदेश देते हुए चक्काजाम का कार्यक्रम संपन्न होगा।
संयुक्त ‌किसान मोर्चा ने जनता से अपील की हैं कि वे अन्नदाता के साथ अपना समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने के लिए इस कार्यक्रम में शामिल हों।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
बर्फबारी के बाद लौटने लगी हैं कश्मीर के टूरिज्म की उम्मीदें (देखें फोटो)