शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. CPI accused the government in the violence case
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (21:44 IST)

Kisan Andolan : माकपा ने लगाया आरोप- आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की रची साजिश...

Kisan Andolan : माकपा ने लगाया आरोप- आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की रची साजिश... - CPI accused the government in the violence case
नई दिल्ली। माकपा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को बाधित करने के लिए हिंसा की साजिश रची और इसी तरकीब का इस्तेमाल जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया के विरोध प्रदर्शनों के समय भी किया गया था।

पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने यह भी कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में जो हुआ वह सब सत्तापक्ष की सुनियोजित तरकीब का हिस्सा था।

उन्होंने कहा, यह सब ध्यान भटकाना, तबाह करना और दुष्प्रचार करना है। इसी आधार पर उन्होंने हिंसा की साजिश रची। अब वे लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाना चाहते हैं।

येचुरी ने कई प्रदर्शनकारी किसानों के लाल किले के ऊपर चढ़ने के घटनाक्रम को लेकर भी सवाल किया। उन्होंने पूछा, वे पुलिस की मिलीभगत के बिना वहां तक कैसे पहुंचे? वे आईटीओ कैसे पहुंचे?(भाषा) 
ये भी पढ़ें
Live : किसान आंदोलन पर प्रियंका बोलीं- लाठी से आंदोलन खत्म करने की कोशिश