नवीन जिंदल : प्रोफाइल
FILE
2004 में वे लोकसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। 5 अगस्त 2004 को उन्हें गृह मामलों की समिति का सदस्य बनाया गया। इसके बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में वे दूसरी बार निर्वाचित हुए। इस कार्यकाल में 31 अगस्त 2009 को उन्हें गृह मामलों की समिति और रक्षा मंत्रालय की परामर्श समिति का सदस्य बनाया गया।
मई 2010 में उन्हें सड़क एवं परिवहन मंत्रालय तथा लोक लेखांकन समिति का सदस्य भी बनाया गया। राजनीति के अतिरिक्त नवीन ने राष्ट्रीय ध्वज को आम नागरिक द्वारा गर्व और सम्मान के प्रतीक के रूप में फहराए जाने के अधिकार की पहल की, जिसके परिणामस्वरूप देश के नागरिक वर्ष के सभी दिन राष्ट्रीय ध्वज को नियमानुसार फहरा सकते हैं।

