1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. एकादशी
  4. yogini-ekadashi-2026-parana-time-vrat-kab-kholen

योगिनी एकादशी 2026: व्रत कब और किस समय खोलें? जानिए पारण का शुभ समय

yogini ekadashi lord vishnu
आषाढ़ कृष्‍ण पक्ष की एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। इस बार स्मार्त के लिए 10 जुलाई और वैष्णवों एवं इस्कॉन के लिए 11 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। माना जाता है कि इस व्रत को करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। योगिनी एकादशी से समस्त पाप दूर हो जाते हैं और व्यक्ति पारिवारिक सुख पाता है। चलिए जानते हैं इसके पारण का समय।
 

एकादशी तिथि का प्रारंभ और अंत

एकादशी तिथि प्रारम्भ- जुलाई 10, 2026 को 08:16 ए एम बजे
एकादशी तिथि समाप्त- जुलाई 11, 2026 को 05:22 ए एम बजे
 
11 जुलाई पारण का समय: जो लोग 10 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं वे 11 जुलाई को दोपहर 02:03 से 04:42 के बीच व्रत तोड़ सकते हैं। 
12 जुलाई पारण का समय: जो लोग 11 जुलाई को योगिनी एकादशी का व्रत रख रहे हैं उनके लिए व्रत तोड़ने का समय- सुबह 06:08 से 08:47 के बीच रहेगा।

कैसे करें पारण :

  • योगिनी एकादशी व्रत के पारण से पहले पुन: श्री विष्‍णु-लक्ष्मी जी का पूजन करके सर्वप्रथम ब्राह्मणों को भोजन करवाएं तथा दान-दक्षिणा दें।
  • गरीब तथा असहाय लोगों को अन्न, वस्त्र तथा रुपए-पैसे का दान करें।
  • फिर स्वयं पारण करें।
  • ध्यान रखें कि पारण द्वादशी तिथि के पहले किया जाना ही उचित रहता है।