सम्बंधित जानकारी
- दिल्ली हिंसा के खिलाफ जंतर-मंतर पर कपिल मिश्रा का शांति मार्च
- दंगों के बाद दिल्ली सरकार अलर्ट, घृणा संदेशों की शिकायत के लिए जारी करेगी Whatsapp नंबर
- अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन फरार, पुलिस को सरगर्मी से तलाश
- दिल्ली हिंसा : दंगाइयों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, 123 FIR दर्ज, 630 गिरफ्तार
- Delhi Violence live update : दिल्ली हिंसा में अब तक 42 की मौत
Delhi Violence | दंगाग्रस्त उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात शांतिपूर्ण, सुरक्षाकर्मियों ने निकाल फ्लैगमार्च
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में शनिवार सुबह हालात शांतिपूर्ण रहे। स्थानीय निवासी इस सप्ताह की शुरुआत में इलाके में हुए सांप्रदायिक दंगों में पहुंचे नुकसान से धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहे हैं।
सुरक्षाकर्मी फ्लैगमार्च निकाल रहे हैं और स्थानीय लोगों का डर खत्म करने के लिए रोज उनसे बातचीत कर रहे हैं। वे स्थानीय निवासियों से सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न देने तथा उसकी पुलिस में शिकायत करने का अनुरोध कर रहे हैं।
इस बीच सूत्रों ने बताया कि दिल्ली सरकार एक व्हाट्सएप नंबर जारी करने पर विचार कर रही है जिस पर लोग इस मैसेजिंग एप पर प्रसारित किए जा रहे घृणा संदेशों के बारे में शिकायत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सरकार लोगों से ऐसे संदेश आगे न भेजने की अपील करेगी, क्योंकि समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने वाले ऐसे संदेशों को प्रसारित करना एक अपराध है। इस कदम का मकसद सोशल मीडिया पर अफवाहों से निपटना है। दंगा पीड़ितों के रिश्तेदार जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर अपने परिजन के शव मिलने के लिए इंतजार में बैठे हैं।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, चांदबाग, शिव विहार, भजनपुरा, यमुना विहार इलाकों में हिंसा में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए। संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। उग्र भीड़ ने मकानों, दुकानों, वाहनों, एक पेट्रोल पंप को फूंक दिया और स्थानीय लोगों तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। (फ़ाइल चित्र)
