1. चुनाव 2022
  2. दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022
  3. न्यूज़: दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022
  4. Congress launched campaign vehicles in MCD elections

MCD Election : कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव में उतारे प्रचार वाहन

mcd election
नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने राष्ट्रीय राजधानी में आगामी नगर निगम चुनाव के वास्ते पार्टी के प्रचार अभियान के तहत 'डिजिटल वैन' को शुक्रवार को रवाना किया। पार्टी ने कहा कि इस वैन की डिजिटल स्क्रीन पर दिल्ली की प्रगति एवं उसे लेकर कांग्रेस का ‘विजन’ पेश किया जाएगा तथा दिल्ली में पिछली कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा।

दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा तथा मतों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।चौधरी ने कहा कि चुनाव के लिए पार्टी की 'थीम' ‘दिल जीता है, दिल्ली जीतेंगे’ है। पार्टी की चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारून युसूफ और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य देवेंद्र यादव की उपस्थिति में इस अभियान की शुरुआत हुई।

पार्टी ने कहा कि इस वैन की डिजिटल स्क्रीन पर दिल्ली की प्रगति एवं उसे लेकर कांग्रेस का ‘विजन’ पेश किया जाएगा तथा दिल्ली में पिछली कांग्रेस सरकार के 15 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा।उसने कहा कि इस डिजिटल वैन के माध्यम से पार्टी के नारे पर जोर देने के अलावा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पार्टी के प्रचार अभियान का मुख्य विषय होगा।

चौधरी ने कहा, भाजपा और आप ने मिलकर हरसंभव तरीके से दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। भाजपा ने एमसीडी में भ्रष्टाचार को नई ऊंचाई प्रदान की, दिल्ली को ‘कूड़ों का शहर’ बनाने के लिए सर्वत्र कूड़ों का ढेर लगा दिया तथा ‘स्वच्छ भारत अभियान’ का मजाक उड़ाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने न केवल भ्रष्टाचार को एक नया रूप दिया, बल्कि दिल्ली को नशे की राजधानी तथा दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना दिया। उन्होंने दावा किया, कांग्रेस भाजपा और आप के भ्रष्टाचार एवं उनकी विफलताओं को उजागर करेगी, क्योंकि लोग दिल्ली को उसकी इस दुर्दशा से बाहर निकालने के लिए कांग्रेस पर अब फिर भरोसा कर रहे हैं।(भाषा)
Edited by : Chetan Gour
अगला लेख
महंगा पड़ा पब्लिसिटी स्टंट, IAS को गुजरात चुनाव पर्यवेक्षक पद से हटाया