1. चुनाव 2025
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव न्यूज 2025
  4. Case registered against AAP MLA Amanatullah Khan

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया।

Case registered against AAP MLA Amanatullah Khan
Case filed against AAP MLA: दिल्ली पुलिस ने विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में आम आदमी पार्टी (Aap) के विधायक अमानतुल्लाह खान (Amanatullah Khan) के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मतदान शुरू होने से कुछ घंटे पहले यह मामला दर्ज किया गया। अमानतुल्लाह खान ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं।ALSO READ: Delhi Elections: केजरीवाल बोले- BJP को मिलेगी करारी हार, Aap जीतेगी चुनाव
 
खान को चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया : पुलिस सूत्रों के अनुसार एक वीडियो में अमानतुल्लाह खान को कथित तौर पर मंगलवार देर रात बाटला हाउस इलाके में चुनाव प्रचार की सामग्री बांटते हुए देखा गया। इस सिलसिले में जामिया नगर थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।ALSO READ: AAP चला रही है घुसपैठियों को पनाह और घोटाले की सरकार : अमित शाह

सूत्र ने बताया कि वीडियो और प्रारंभिक जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में जांच जारी है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो गया था।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें