चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ FIR, जानिए क्या है मामला
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसमें केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर म
FIR lodged against Arvind Kejriwal over Yamuna water remarks : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटिंग से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है। यह मामला शाहबाद पुलिस थाने में दर्ज किया गया है। इसमें केजरीवाल पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हरियाणा पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था।
मीडिया खबरों के मुताबिक एफआईआर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दर्ज की गई। उन्होंने केजरीवाल के बयान को राजनीतिक बताते हुए अदालत में शिकायत की थी। इस शिकायत के आधार पर केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।
क्या कहा शिकायतकर्ता ने : शिकायतकर्ता ने केजरीवाल पर हरियाणा सरकार और भाजपा सहित हरियाणा राज्य के खिलाफ भड़काऊ बयान देने और अनर्गल आरोप लगाने का आरोप लगाया है। मनचंदा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि केजरीवाल ने आप के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर इस तरह के भड़काऊ, झूठे और भ्रामक बयान दिए हैं, जिसका उद्देश्य "दिल्ली और हरियाणा में उत्पात और दंगे कराने की एक छिपी हुई मंशा और हताशा है, जिससे कुछ वोट उनकी ओर झुक जाएं।" शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने जानबूझकर यह झूठा बयान दिया है।
यह मामला शिकायतकर्ता द्वारा शाहाबाद के उप-विभागीय मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दर्ज किया गया। आप ने इससे पहले हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा पर जानबूझकर औद्योगिक कचरे को यमुना में डालने का आरोप लगाया था, जबकि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि वह नदी में "जहर मिलाकर" लोगों को मारने की कोशिश कर रही है। इनपुट भाषा