शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020
  3. समाचार
  4. Delhi election 2020: Tweet war between Kejriwal and Smriti Irani
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (13:33 IST)

Delhi election 2020: महिलाओं को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी

Delhi election 2020: महिलाओं को लेकर ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और स्मृति ईरानी - Delhi election 2020: Tweet war between Kejriwal and Smriti Irani
arvind kejriwal- smriti irani
नई दिल्ली। दिल्ली में हो रहे मतदान के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच ट्विटर पर शनिवार को महिलाओं के मुद्दे पर जमकर बहस हुई। दोनों ने ही एक-दूसरे को करारा जवाब दिया। 
 
सारा मामला उस समय शुरू हुआ जब उन्होंने कहा कि वोट डालने ज़रूर जाइये। सभी महिलाओं से ख़ास अपील - जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने ज़रूर जायें और अपने घर के पुरुषों को भी ले जायें। पुरुषों से चर्चा ज़रूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।
 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जवाब दिया कि आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते की वे स्वयं निर्धारित कर सके किसे वोट देना है?
 
केजरीवाल ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि स्मृति जी, दिल्ली की महिलाओं ने किसे वोट देना है ये तय कर लिया है। और पूरी दिल्ली में इस बार अपने परिवार का वोट महिलाओं ने ही तय किया है। आखिर घर तो उन्हें ही चलाना होता है।
 
ये भी पढ़ें
स्वर्ण मंदिर में Tik Tok पर लगा बैन, जानिए वजह