सम्बंधित जानकारी
- ताजमहल भी बेच सकते हैं मोदी: राहुल
- दिल्ली के दंगल में दिग्गजों की रैलियां, द्वारका में PM मोदी तो राहुल-प्रियंका संगम विहार में करेंगे प्रचार
- दद्दू का दरबार : डराने वाले सवाल!
- राहुल गांधी ने क्यों कहा, वित्तमंत्री जी मेरे सवालों से मत डरिए...
- क्या राहुल गांधी ने कहा ‘हिंदुस्तान का युवा सिर्फ हिंदुस्तान को नहीं देश को बदल सकता है’...जानिए सच...
Rahul Gandh | राहुल बोले, मोदी और केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्द-गिर्द घूमती है
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के इर्द-गिर्द घूमती है और उनकी एक ही रणनीति है कि लोगों को बांटो।
ALSO READ: ताजमहल भी बेच सकते हैं मोदी: राहुल
दिल्ली विधानसभा के लिए 8 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले पूर्वी दिल्ली के कोंडली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल (1998-2013) के शासन में दिल्ली को मेट्रो सहित आधुनिक अवसंरचना दी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अरविंद केजरीवाल की राजनीति नफरत के आसपास घूमती है। मोदी और केजरीवाल का एक ही फंडा (रणनीति) है- लोगों को बांटो।
