सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र में रिक्शा चालक ने पुलिसकर्मी पर चाकू से किया हमला, भर्ती
- तेलंगाना में 100 कुत्तों की जहर देकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- दिव्यांग शख्स को रिश्तेदार ने ही डंडे से पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
- दिनदहाड़े 25 लाख की लूट, पेट्रोल पंपकर्मियों से बदमाशों ने की वारदात
- ओडिशा में हुई दिल दहलाने वाली घटना, 8 साल की बच्ची का कुल्हाड़ी से काटा सिर
नाश्ता नहीं परोसने पर ससुर नाराज, बहू को मार दी गोली
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे के राबोडी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में नाश्ता नहीं परोसे जाने की बात से नाराज ससुर ने बहू को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस ने बताया कि राबोडी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है। उसे तुरंत अस्तपाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
राबोडी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटेकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 506 (आपराधिक भयादोहन) के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी आरोपी को गिरफ्तार किया जाना है।
पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दूसरी बहू की शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि घटना गुरुवार को सुबह करीब 11 बजकर 30 मिनट पर हुई। शिकायत में कहा गया है कि जब पीड़िता ने चाय के साथ नाश्ता नहीं दिया तो आरोपी नाराज हो गया। बुजुर्ग ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई।
