1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2023
  3. क्रिकेट विश्व कप 2023 न्यूज
  4. Security beefed up for the ICC ODI World Cup opener fixture ENGvsNZ

ICC ODI World Cup के पहले मैच में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चप्पे चप्पे पर पुलिस

ICC Cricket World Cup
खालिस्तानी अलगाववादियों से धमकी मिलने के बाद यहां पांच अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर विश्व कप के पहले मैच के लिये सुरक्षा के भारी इंतजाम किये गए हैं और करीब 3500 पुलिसकर्मी वहां तैनात रहेंगे।

सेक्टर वन के संयुक्त पुलिस आयुक्त चिराग कोराडिया ने बुधवार को कहा कि किसी भी तरह के हमले से निपटने के लिये कई स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किये गए हैं।

पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जायेगा।कोराडिया ने कहा ,‘‘ मैच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिये हमारे कम से कम 16 आईपीएस अधिकारी तैनात होंगे । आगे के मैचों में भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहेगी।’’

उन्होंने बताया कि करीब 3500 पुलिसकर्मी मैदान के भीतर, बाहर और अन्य स्थानों पर तैनात होंगे। महत्वपूर्ण ठिकानों पर त्वरित कार्रवाई बल और बम निरोधक दस्ते भी तैनात होंगे।

अहमदाबाद पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने 29 सितंबर को सिख फोर जस्टिस प्रतिबंधित संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है । उसने क्रिकेट विश्व कप को ‘विश्व टेरर कप’ बनाने की धमकी दी है। (भाषा)
अगला लेख
Asian Games में भारत को मिला एक और गोल्ड, दीपिका और संधू ने स्कॉश में दिलाई सफलता