1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni। धोनी की दरियादिली दुनिया के सामने आई, 2011 से मैच टिकट देते हैं पाक में जन्मे प्रशंसक 'चाचा शिकागो' को

Mahendra Singh Dhoni
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी और कराची में जन्मे मोहम्मद बशीर के बीच रिश्ता भारत-पाकिस्तान 2011 विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान शुरू हुआ था और तब से यह मजबूत ही होता चला गया।
 
यह रिश्ता ऐसा है कि बशीर मैच टिकट नहीं होने के बावजूद रविवार को होने वाले भारत-पाक मुकाबले के लिए मैनचेस्टर से शिकागो (करीब 6,000 किमी) पहुंच गए हैं। वे जानते हैं कि धोनी सुनिश्चित करेंगे कि वे ओल्ड ट्रैफर्ड पर मैच देख सकें।
 
इस 63 वर्षीय प्रशंसक का शिकागो में एक रेस्तरां हैं और उनके पास अमेरिका का पासपोर्ट है। उन्होंने कहा कि मैं यहां गुरुवार को ही आ गया था और मैंने देखा कि लोगों ने 1 टिकट के लिए 800 से 900 पाउंड तक खर्च किए हैं।
 
शिकागो से लौटने के टिकट का खर्चा भी इतना ही है। धोनी का शुक्रिया, क्योंकि मुझे मैच टिकट के लिए इतना जूझना नहीं पड़ता है। धोनी से साथी खिलाड़ी कभी-कभार संपर्क नहीं कर पाते लेकिन उन्होंने कभी भी बशीर को निराश नहीं किया है।
 
बशीर ने कहा कि मैं उन्हें फोन नहीं करता, क्योंकि वे काफी व्यस्त रहते हैं। मैं संदशों के जरिए ही उनसे संपर्क में रहता हूं। मेरे यहां आने से पहले ही धोनी ने मुझे टिकट के लिए आश्वस्त कर दिया था। वे बेहद अच्छे व्यक्ति हैं। उन्होंने मोहाली में 2011 मैच के बाद मेरे लिए जो किया है, मुझे नहीं लगता कि उनके बारे में कोई सोच भी सकता है। 
अगला लेख
India Vs Pakistan World Cup : गेम ऑफ थ्रोंस से बड़ा ब्लॉकबस्टर है भारत - पाक मुकाबला