1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. world cup 2019 ms dhoni removes dagger logo from keeping gloves

मैच में धोनी पर रही सबकी नजर, नहीं पहने 'बलिदान बैज' वाले दस्ताने

Mahendra Singh Dhoni
लंदन। भारत के अनुभवी विकेटकीपर महेंद्रसिंह धोनी ने रविवार को आईसीसी के नियम के अनुसार चलते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में कृपाण चिन्ह के दस्ताने नहीं पहने।
 
धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कृपाण चिन्ह वाले दस्ताने पहने थे जिसके बाद आईसीसी ने बीसीसीआई से कहा था कि वह धोनी को यह दस्ताने पहनने से मना कर दें, क्योंकि यह खेल उपकरण नियम का उल्लघंन है।
 
धोनी ने रविवार को हरे रंग के दस्ताने पहने जिस पर न तो एसजी का लोगो था और न ही यह कृपाण चिन्ह। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि यह वही दस्ताने हैं या नए दस्ताने। (file photo)
अगला लेख
india vs australia : बुमराह ने उम्मान ख्वाजा को बोल्ड करके ऑस्ट्रेलिया को संकट में डाला