1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Virat Kohli 50th Half Centuries in world cup 2019

Cricket World Cup 2019 : विराट कोहली ने बनाया अर्धशतकों का 'अर्धशतक'

ICC Cricket World Cup 2019
लंदन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में अर्धशतकों का अर्धशतक पूरा कर लिया है। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में रविवार को अर्धशतक बनाते ही यह उपलब्धि हासिल कर ली।
 
विराट का यह 229वां वनडे है। विराट का अपने करियर में यह 91वां 50 से अधिक का स्कोर है। इस मामले में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब 10वें नंबर पर आ गए हैं। भारत के सचिन तेंदुलकर के नाम 145 से अधिक 50 प्लस स्कोर बनाने का विश्व रिकॉर्ड है।
 
श्रीलंका के कुमार संगकारा 118, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग 112 और दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस 103 बार वनडे में 50 से अधिक के स्कोर बना चुके हैं।
अगला लेख
india vs australia : भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का ताजा हाल