1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. Indian team practice session canceled due to rain

World Cup 2019 : भारतीय टीम का अभ्यास सत्र बारिश के कारण रद्द

World Cup
लंदन। विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले शुक्रवार को बारिश के कारण भारतीय टीम के अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया। 
 
टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर भारतीय टीम यहां गुरुवार को पहुंची। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच की पूर्व संध्या पर भी बारिश के कारण भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र को रद्द कर दिया गया था। 
 
2 बार के चैम्पियन भारत को रविवार को 5 बार के चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगतार 10 मैच जीत कर यहां पहुंची हैं जिसमें भारत के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद लगातार 3 जीत के साथ श्रृंखला 3-0 से अपने नाम करना भी शामिल है।
अगला लेख
World Cup : भद्दे कमेंट्स करना महंगा पड़ा जंपा को, ICC ने लगाई फटकार