1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट विश्व कप 2019
  3. समाचार
  4. ICC Cricket World Cup Mahendra Singh Dhoni

ICC World Cup : लिस्ट 'ए' में मोईन के रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

ICC Cricket World Cup
साउथेम्पटन। भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने लिस्ट 'ए' क्रिकेट में विकेट के पीछे सर्वाधिक स्टंपिंग करने में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान की बराबरी कर ली है। 
 
वर्ष 1989 से 2005 तक पाकिस्तान की तरफ से खेलने वाले मोईन ने 357 लिस्ट 'ए' मैचों में विकेट के पीछे 139 स्टंपिंग की थी। धोनी ने विश्व कप  में बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आंदिले फेहलुकवायो को लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की गेंद पर स्टंप कर मोईन की बराबरी कर ली। धोनी  का यह भारत के लिए 415वां मैच है। 
 
37 वर्षीय धोनी ने लिस्ट 'ए' मैचों में अब तक विकेट के पीछे 395 कैच लपकने के अलावा 139 स्टंपिंग की है और विकेट के पीछे अब तक कुल 534 शिकार कर चुके हैं। 
 
लिस्ट 'ए' क्रिकेट में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में धोनी पांचवें नंबर पर हैं। एकदिवसीय क्रिकेट में यह धोनी का 435वां शिकार था और वनडे में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने के मामले में वह तीसरे नंबर पर हैं। धोनी वनडे में 121 स्टंपिंग का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखे हैं।
अगला लेख
ICC World Cup : 'एक्सट्रा रन' देने में अफगानिस्तान ने तोड़ा अपनी रिकॉर्ड