सम्बंधित जानकारी
- World Cup : विश्व रिकॉर्ड बनाकर कप्तान इयोन मोर्गन ने कही यह बड़ी बात...
- इंग्लैंड और अफगानिस्तान के World Cup मैच में बने 8 रिकॉर्ड
- इयोन मोर्गन के तूफान में उड़ा अफगानिस्तान, इंग्लैंड 150 रन की जीत के साथ World Cup की अंक तालिका में टॉप पर
- ICC World Cup 2019 : इंग्लैंड, अफगानिस्तान मैच के हाईलाइट्स
- इयोन मोर्गन ने 17 छक्कों का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड, वनडे में छक्कों का 'दोहरा शतक'
जो काम वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान नहीं कर सके, वो अकेले मोर्गन ने कर दिखाया
अफगानिस्तान के खिलाफ इयॉन मोर्गन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 71 गेंदों में रिकॉर्ड 17 छक्कों और 4 चौकों की बदौलत 148 रन बनाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (90) और जो रूट (88) ने भी अर्द्धशतक जड़े जिससे इंग्लैंड ने 6 विकेट पर 397 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह इंग्लैंड का विश्व कप में सबसे बड़ा स्कोर होने के साथ ओल्ड ट्रैफर्ड पर भी सर्वाधिक स्कोर है।
47 ओवर की 5वीं गेंद पर मोर्गन ने अपना 17वां छक्का जड़कर एकदिवसीय मैच में सर्वाधिक छक्कों के क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स (सभी 16 छक्के) के रिकॉर्ड को तोड़ा। वे एकदिवसीय क्रिकेट में पहले बल्लेबाज हैं जिन्होंने छक्कों से ही 100 से अधिक रन जुटाए। वे हालांकि अंतिम गेंद पर रहमत को कैच दे बैठे।
इस मैच में मोर्गन ने एक अनोखा रिकॉर्ड और बना लिया है। न केवल वे सर्वाधिक छक्का लगाने वाले बल्लेबाज हैं बल्कि किसी भी टीम से ज्यादा उनके छक्के हैं। अभी तक इस विश्व कप में पाकिस्तान की पूरी टीम ने 19 छक्के लगाए, वहीं भारत की टीम ने 16 छक्के लगाए हैं। ऐसे में इयॉन मॉर्गन के इस विश्व कप में जड़े 22 छक्के आश्चर्यचकित कर देते हैं।